Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्पताल में घुसकर महिला मरीज की हत्या:चंदौली में सुबह 8 बजे मुंह बांधकर हमलावर आया, कनपटी में गोली मारी, भीड़ ने पकड़ा

    7 hours ago

    2

    0

    चंदौली में एक प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे मुंह बांधकर अस्पताल में घुसा। वह बेड पर लेटी महिला के पास गया। सीधे कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगा। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और उससे पिस्टल छीन ली। इसके बाद भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शहर मुख्यालय से 30 किमी दूर अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवक अस्पताल का है। मृतक महिला का नाम लक्ष्मीना (55) है। वह बिहार के भभुआ की रहने वाली थी। पैर टूटने की वजह से अस्पताल में भर्ती थी। हमलावर कौन है। हत्या क्यों की, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस पूछताछ कर रही है। बिहार के भभुआ जिले के चैनपुर थाना के बहोवना गांव की रहने वाली लक्ष्मीना देवी का पैर टूट गया था। उन्हें पिछले माह 5 अप्रैल को जीवक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक रिश्तेदार भी उसके साथ था। परिवार के लोग भी हमलावर को पहचान नहीं पा रहे हैं। एडीजी पीयूष मोर्डिया ने भी अस्पताल पहुंचकर जांच की। ऑटो चालक विनोद दुबे ने बताया कि महिला की हत्या के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग रहा था। उस समय वह अस्पताल के बाहर एक मरीज को उतार रहा था। भीड़ के चिल्लाने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उन पर असलहा तान दिया, लेकिन उन्होंने उसके हाथ मरोड़ दिए। असलहा जमीन पर गिर गया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। तभी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने उसे घेर लिया। उसके दोनों हाथ गमछे से बांध दिए गए। कुछ लोगों ने आरोपी की ईंट-पत्थरों से भी मारा। इससे वह घायल हो गया। हालांकि, समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। कमलापुर में संचालित जीवक अस्पताल स्थानीय डॉक्टर सुनील कुमार गौतम का है, जो पिछले कई वर्षों से वहां चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान पंजाब के अंबाला शहर निवासी वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने स्टाफ पर भी गोली चलाने की कोशिश की जीवक अस्पताल के संचालक डॉक्टर सुनील कुमार गौतम ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति मुंह बांधकर अपना इलाज कराने के बहाने अस्पताल आया था। इस दौरान स्टाफ नर्स ने उसकी हरकतें देखकर वार्ड बॉय को भेजा। इसी बीच आरोपी भर्ती मरीजों के वार्ड में घुस गया और वहां एक महिला पर गोली चला दी। आरोपी ने स्टाफ पर भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन लोग बेड के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। इसके बाद आरोपी असलहा लहराते हुए अस्पताल से भाग निकला। हालांकि ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी आकाश पटेल ने बताया- आरोपी के पास से असलहा के अलावा 10 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब ने सौरभ बनकर हिंदू लड़की से दोस्ती की:अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, धर्म न बदलने पर वायरल किए; लखनऊ में गिरफ्तार
    Next Article
    CM योगी और राज्यपाल ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:ऊं का जाप किया, सोमनाथ संकल्प महोत्सव में लगे हर-हर महादेव के जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment