Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोएब ने सौरभ बनकर हिंदू लड़की से दोस्ती की:अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, धर्म न बदलने पर वायरल किए; लखनऊ में गिरफ्तार

    10 hours ago

    2

    0

    सैरपुर थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक पर हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर इंस्टाग्राम के जरिए 15 साल की हिंदू लड़की से दोस्ती की। उसके साथ छेड़छाड़ करके अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। उसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाया। धर्मांतरण न करने पर उसने लड़की के अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शोएब अख्तर पुत्र सुबराती के रूप में हुई है। वह ग्राम कर्दा थाना वजीरगंज जिला गोंडा का रहने वाला है। रैथा रोड छठामील चौराहा पर प्रोफेशनल शोएब अख्तर सैलून नाम से नाई की दुकान करता था। देखिए 3 तस्वीरें… सनातन संघ संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा सनातन संघ संगठन के लोगों ने रविवार शाम को शोएब अख्तर को पकड़कर सैरपुर थाना पुलिस को सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष अभय सिंह चौहान ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि शोएब अख्तर खुद को हिंदू बताकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करके उनसे नजदीकियां बढ़ाता था। उन्हें फंसाकर संबंध बनाता था। उनका अश्लील फोटो और वीडियो बनाता था। उन्हें वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण का दबाव बनाता था। उसके मोबाइल से 13-14 लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो मिले हैं। उसके बारे में हम लोग 6 माह से जानकारी जुटा रहे थे। रविवार को उसे पकड़कर सैरपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित लड़की ने भी पुलिस को दी शिकायत रविवार को 15 साल की पीड़ित लड़की ने भी सैरपुर थाने में शोएब अख्तर के खिलाफ शिकायत दी। लड़की ने आरोप लगाया कि शोएब अख्तर ने अपना नाम और धर्म छिपाकर खुद को सौरभ सिंह बताते हुए करीब 2 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की। बातचीत करके नजदीकियां बढ़ाईं। इसके बाद एक दिन छेड़छाड़ कर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। कुछ दिन बाद पता चला कि वह हिंदू नहीं, मुसलमान है। इस पर उससे बातचीत बंद कर दी। इसके बाद उसने गाली-गलौज की। अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर दिए। पुलिस ने धर्मांतरण समेत गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी शोएब अख्तर के खिलाफ धर्मांतरण, आईटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शोएब पुलिस गिरफ्त में है। मामले में जांच की जा रही है। उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता ने एक माह पहले जाहिर की थी आशंका बीकेटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने करीब एक माह पहले आरोपी शोएब को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की थी। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि युवक मुस्लिम होने के बावजूद हिंदू नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है। संजय सिंह ने आशंका जताई थी कि इस फर्जी पहचान के जरिए किसी हिंदू लड़की को टारगेट बनाया जा सकता है। तुम्हारे ऊपर कोई कार्रवाई होगी तो हम हैं आरोपी शोएब अख्तर के मोबाइल में 19 सेकंड की 1 कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। उसमें वह किसी से बात कर रहा है। उससे सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर चर्चा कर रहा है। कह रहा है कि लोग उल्टी-सीधी कमेंट कर रहे हैं। इस पर दूसरी ओर से बात कर रहा युवक कहता है- देखो यार दुनिया है, तो दुनिया करती रहेगी। हम लोगों पर भी लोग कमेंट करते हैं। तुम्हारे ऊपर कोई कार्रवाई होगी तो हम हैं। पुलिस ने इस रिकार्डिंग को गंभीरता से लिया है। दूसरी ओर से बात कर रहे व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… सीरियल किलर के रिश्तेदार के शव के पंचनामा में गड़बड़ी:लखनऊ में RPF की हिरासत में मौत, पीएम में देरी से सीधे श्मशान घाट पहुंचा शव लखनऊ में रेलवे के नल की टोटियां चोरी करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा हिरासत में लिए गए 55 वर्षीय प्रभात कुमार कन्नौजिया की 9 मई, शनिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 मई, रविवार देर शाम उनका पिपराघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPS अजय पाल को धमकाने वाले नेता ने माफी मांगी:बोले- मेरी उनसे कोई दुश्मनी नहीं; पहले कहा था- घसीटकर बंगाल लाएंगे
    Next Article
    अस्पताल में घुसकर महिला मरीज की हत्या:चंदौली में सुबह 8 बजे मुंह बांधकर हमलावर आया, कनपटी में गोली मारी, भीड़ ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment