Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंशिका IAS तो रिद्धिमा और नैन्सी बनना चाहती हैं इंजीनियर:फर्रुखाबाद में अंशिका चौथे, रिद्धिमा सातवें स्थान पर; नैन्सी ने जिले में तीसरा स्थान पाया

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए, जिसमें जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। अंशिका और रिद्धिमा ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाई। अंशिका ने प्रदेश में चौथा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रिद्धिमा को प्रदेश में सातवां और जिले में दूसरा स्थान मिला। वहीं नैन्सी ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। इनकी सफलता के बाद परिवारों में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। किसान की बेटी अंशिका बनीं टॉपर फर्रुखाबाद के नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के मंझना स्थित एसके इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका यादव ने 97.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया। जिले में वह प्रथम स्थान पर रहीं। अंशिका के पिता मनीष कुमार ग्रेजुएट हैं और मां निशी यादव गृहिणी हैं। तीन भाई-बहनों में अंशिका सबसे बड़ी हैं। अंशिका ने बताया कि वह रोजाना 13-14 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनका सपना आईएएस बनकर देश सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। दुकानदार की बेटी रिद्धिमा का इंजीनियर बनने का लक्ष्य कमालगंज के शास्त्री नगर निवासी बर्तन व्यवसायी बृजेश वर्मा की बेटी रिद्धिमा वर्मा ने 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। वह स्वराज वीर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उनकी मां सुषमा वर्मा गृहिणी हैं। रिद्धिमा ने बताया कि वह रोजाना लगभग 5 घंटे पढ़ाई करती थीं और आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया। नैन्सी ने जिले में तीसरा स्थान पाया कन्नौज के सराय प्रयाग, महोना निवासी नैन्सी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। वह एसडी इंटर कॉलेज, कमालगंज की छात्रा हैं। उनके पिता रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं, जबकि मां रीता देवी गृहिणी होने के साथ पीएचडी और नेट-जेआरएफ क्वालीफाइड हैं। नैन्सी ने बताया कि वह प्रतिदिन 5-6 घंटे पढ़ाई करती थीं और एकाग्रता को ही सफलता का मूल मंत्र मानती हैं। उनका सपना भी इंजीनियर बनने का है। तीनों छात्राओं की सफलता ने यह साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के ढेखवामाफी गांव में भीषण आग:5 छप्परनुमा मकान और सामान जलकर राख
    Next Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त:सहारनपुर में 24 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, कमिश्नर ने सख्त निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment