Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट में पूनम यादव बनीं जिला टॉपर:दूसरे पर प्रवीण सिंह और तीसरे पर आर्या ने बढ़ाया मान

    1 hour ago

    2

    0

    संतकबीरनगर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। टॉप-10 सूची में 12 विद्यार्थियों ने जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। संतकबीरनगर में इंटरमीडिएट परीक्षा में इस वर्ष मेधावी छात्रों का दबदबा देखने को मिला। श्री हरिवंश इंटर कॉलेज, कोदवट (चोलखरी) की छात्रा पूनम यादव ने 500 में से 472 अंक (94.40%) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दूसरे स्थान पर पं. शिव गोपाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, भिटिनी नाथनगर के छात्र प्रवीण सिंह रहे, जिन्होंने 460 अंक (92%) प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, गागरगाड़ (धनघटा) की छात्रा आर्या त्रिपाठी ने 454 अंक (90.80%) हासिल किए। चौथे स्थान पर श्रीराम नरेश चौधरी कृषक विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, रमवापुर सरकारी (सांथा) की छात्रा निशा ने 452 अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर एकबीआएल इंटर कॉलेज, गिठिनी की आरुषी चौधरी 451 अंकों के साथ रहीं। छठे स्थान पर एसएसडीजीआईसी धनघटा की छात्रा आंचल ने 448 अंक प्राप्त किए, जबकि सातवें स्थान पर स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, गागरगाड़ के शिवम ने 447 अंक हासिल किए। आठवें स्थान पर संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर कॉलेज, मगहर के अभय गुप्ता ने 446 अंक प्राप्त किए। नौवें स्थान पर एमएन पब्लिक स्कूल, सोनौरागौसी की आमिना खातून, राम नरेश बुधिसागर पब्लिक कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, उदहा के शुभम गुप्ता और मुन्नी देवी राम बेलास इंटर कॉलेज, संठी के हर्षित 445 अंकों के साथ संयुक्त रूप से रहे। दसवें स्थान पर रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज, ठकुराडाड़ी की तृप्ति ने 443 अंक (88.60%) प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालयों में जश्न का माहौल रहा। शिक्षकों ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन को दिया, वहीं अभिभावकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SGPGI में युवक की मौत के बाद हंगामा:सुरक्षा कर्मियों पर धक्का-मुक्की का आरोप, VIDEO आया सामने
    Next Article
    सड़क पर बंधी रस्सी से उलझकर गिरे रिटायर्ड सुपरवाइजर, मौत:गेहूं कटवा कर लौट रहे थे, बर्रा में निर्माणाधीन सड़क पर हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment