Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशोका ज्योति क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा:प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में स्काई क्लब को 6 विकेट से हराया

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर। सदर्न क्लब द्वारा आयोजित प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अशोका ज्योति क्लब ने स्काई क्लब को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में स्काई क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। टीम के लिए विश्वजीत सचान ने 32 रन, देवांश गुप्ता ने 31 रन, अनुरुद्ध सिंह ने 30 रन और ईशान कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। अशोका ज्योति की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश ने 28 रन देकर 3 विकेट और विवांश ने 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोका ज्योति की टीम ने 31.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अशोका ज्योति की जीत में शिवम ठाकुर ने नाबाद 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राघव अवस्थी ने 33 रन और अश्वनी सचान ने नाबाद 28 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। स्काई क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए माधव गुप्ता ने 41 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सूर्यांश सिंह को 15 रन देकर 1 विकेट मिला। इस जीत के साथ अशोका ज्योति क्लब ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शिवम ठाकुर को उनकी नाबाद 63 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में कंबाइन पर हथियार लहराने वाले 2 गिरफ्तार:पुलिस की जीप पर युवकों ने रील्स बनाया, जांच जारी
    Next Article
    कानपुर में ऑटो ड्राइवर ने सिपाही से मारपीट की:क्रॉसिंग पर सवारी बिठा रहा था, मना करने पर मारपीट करने लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment