Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ऑटो ड्राइवर ने सिपाही से मारपीट की:क्रॉसिंग पर सवारी बिठा रहा था, मना करने पर मारपीट करने लगा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में क्रॉसिंग पर सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में ऑटो चालक पर ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। पनकी निवासी विशाल ऑटो चालक शुक्रवार दोपहर क्रॉसिंग के पास सवारी बैठा रहा था। इसी दौरान ट्रैफिक सिपाही अमित ने उसे बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाने से मना किया। दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप ट्रैफिक सिपाही का आरोप है कि मना करने पर ऑटो चालक ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। वहीं ऑटो चालक का कहना है कि सिपाही ने पहले डंडा मारकर गाली-गलौज की, जिसका उसने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर ट्रैफिक सिपाही ने तत्काल थाना पुलिस और ट्रैफिक इंस्पेक्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को वाहन समेत थाने ले जाकर पूछताछ की। सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज ट्रैफिक सिपाही अमित ने कल्याणपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो चालक द्वारा ट्रैफिक सिपाही से अभद्रता का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अशोका ज्योति क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा:प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में स्काई क्लब को 6 विकेट से हराया
    Next Article
    गोरखपुर में चित्रकूट प्रसंग के प्रवचन ने श्रद्धालुओं को जोड़ा:इस्कॉन की रामकथा में उमड़ी भीड़, 'विभीषण शरणागति' रहा मुख्य आकर्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment