Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अशोक पाठक राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के संरक्षक बने:बलिया में जोरदार स्वागत, बोले- संगठन को मिलेगी नई दिशा

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में अशोक कुमार पाठक को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ का राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को उनके मनोनयन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रबुद्धजनों ने अशोक पाठक को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक पाठक के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और ब्राह्मण समाज की एकजुटता को मजबूती मिलेगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेंद्र पांडेय ने कहा कि अशोक पाठक के राष्ट्रीय संरक्षक बनने से न केवल बलिया जनपद बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है। नव नियुक्त राष्ट्रीय संरक्षक अशोक पाठक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर ब्राह्मण की मदद करना और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना है। कार्यक्रम में उमाशंकर पाठक, सच्चिदानंद तिवारी, चंद्रप्रकाश पाठक, संजय उपाध्याय, सुशील पांडेय, खड्ग बहादुर तिवारी, राजनाथ पाण्डेय, सोनी तिवारी, ललन पांडेय और दीपक तिवारी सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागेंद्र पांडेय ने की, जबकि संचालन अरविंद शुक्ला और संतोष चौबे ने किया। रूपेश चौबे ने आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर जीआरपी ने युवक को किया गिरफ्तार:ट्रेन से 37 बोतल अवैध देशी शराब बिहार ले जा रहा था
    Next Article
    भदोही में 1993 बच्चों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा:डीएम- एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी से निगरानी देखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment