Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डंपर टक्कर से कार में मां-बेटा जिंदा जले थे:सांसद नदवी ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही लता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे की डंपर की टक्कर के बाद कार में आग लगने से जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे जनपद में शोक की लहर है। रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने इस हादसे पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। सांसद नदवी ने इस घटना को मात्र एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे डंपर आम लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं। उन्होंने मां और मासूम बच्चे के इस तरह जिंदा जल जाने को 'रूह कंपा देने वाला' और 'बेहद शर्मनाक व दुखद' करार दिया। सांसद ने जिला प्रशासन से सवाल किया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद रात के समय डंपरों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित संचालन पर रोक क्यों नहीं लगाई गई। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, डंपरों के संचालन पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू करने पर जोर दिया। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि अनियंत्रित डंपरों पर स्थायी रोक नहीं लगी तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। सांसद नदवी ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने और इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर संसद तक उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने शुक्रवार शाम 6:00 बजे मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति भेजकर जानकारी दी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी:24 घंटे में दूसरी धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने तलाशी शुरू की
    Next Article
    5 कोसीय परिक्रमा मेले का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ:स्थानीय नागरिकों ने खराब सड़क की शिकायत की, मंत्री बोले- सरकार तीर्थ स्थलों को कर रही विकसित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment