Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी लिए गए 9 नमूने:813 किलोग्राम कन्फेक्शनरी और सोयाबीन तेल को किया गया ज़ब्त, लगातार चल रहा है अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले में जिले के डीएम रविंद्र कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर लगातार होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और पेय पदार्थ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लगातार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की प्रवर्तन टीम द्वारा खोया, पनीर, दुग्ध से निर्मित खाद्य पदार्थ खाद्य तेल, घी, वनस्पति, कचरी, पापड़, चिप्स,नमकीन इसके साथ ही मिठाइयों की जांच की जा रही है। जिससे की होली के त्योहार पर मिलावटी मिठाइयां और डेयरी प्रोडक्ट की बिक्री न होने पाए। इस अभियान के तहत कुल 9 नमूने लिए गए इसके साथ ही 813 किलोग्राम से अधिक संदिग्ध खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया। अब तक लिए जा चुके हैं 44 से अधिक नमूने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए और आम जनमानस को जागरूक करने के लिए इस अभियान को चलाया गया है। इस अभियान के तहत अभी तक 44 नमूने लिए जा चुके हैं। आम जनमानस अपील करते हुए कहा कि पैक्ड खाद्य सामग्री खरीदते समय बेस्ट बिफोर और एक्सपायरी डेट की जरूर जांच पारक कर ले। इसके साथ ही रंगीन मिठाइयों से परहेज करें। जिले में चल रही छापेमारी की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश कुमार, गोविंद यादव, संजय कुमार तिवारी, राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला के पेट में बेल्ट बांधकर कराई नॉर्मल डिलीवरी, मौत:झांसी में ससुर बोले- डॉक्टर ने 25 हजार में ठेका लिया, ब्लीडिंग नहीं रोक पाई
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी:24 घंटे में दूसरी धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम ने तलाशी शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment