Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार:छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की देता था धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक युवक कोचिंग जाते समय नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकते करता था। उसका पीछा कर आरोपी तेजाब डाकर उसका चेहरा बिगाड़ने की धमकी देता था। घबराए परिवार ने सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की ।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कुनाल उर्फ कुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसको जेल भेज दिया गया। 14 साल की नाबालिग छात्रा की उम्र 14 साल की है, जो सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली हैं। वह कोचिंग पढ़ने जाती है। उसका आए दिन एक युवक पीछा करता था। जिससे परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार को दी। पीड़िता की मां ने थाने आकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़िता की मां ने दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 साल की बेटी कोचिंग पढ़ने जाती है। बाइबाग कालोनी का रहने वाला कुनाल उर्फ कुन्नू उससे रास्ते में रोककर अश्लील हरकते करता है। उसका पीछा भी करता है। तेजाब डालकर मूंह को बिगाड़ देने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अशफाक नगर तिराहा के पास से निकलने वाला है। पुलिस ने उस स्थान के पास घेराबंदी कर उसको दबोच लिया। पुलिस उसको थाने लेकर आई ।जहां पूछताछ करने के बाद उसको जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में दो दिवसीय स्मार्ट गर्ल्स कार्यशाला संपन्न:छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की सीख मिली
    Next Article
    बलरामपुर में छात्राओं में जगी वैज्ञानिक सोच:अंधविश्वास को चुनौती, क्यों और कैसे से खुला ज्ञान का द्वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment