Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कान में एयरफोन लगे होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक ट्रेन हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शाहगंज–मऊ रेलखंड पर बरहदपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय हुई। मृतक की पहचान मोहल्ला जमीन बरामदपुर निवासी सद्दाम पुत्र महबूब के रूप में हुई है। सद्दाम शाहगंज–बलिया सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार शाम करीब 5:20 बजे हुआ। हादसे की सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर रामप्रवेश यादव को दी। इसके बाद कंट्रोल के माध्यम से जीआरपी आजमगढ़ और स्थानीय सिविल पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि युवक के कान में एयरफोन लगा हुआ था। आशंका है कि इसी कारण उसे ट्रेन आने की आवाज सुनाई नहीं दी और वह हादसे का शिकार हो गया। हालांकि, पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। सूचना मिलते ही सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में भांजी की शादी में पहुंचे अखिलेश यादव:बोले- हम अहीर रेजिमेंट के पक्ष में, यूपी के कांग्रेस के साथ लड़ेंगे चुनाव
    Next Article
    गाजीपुर में 48 लेखपाल, 3 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई:किसान आईडी अभियान में लापरवाही पर 7 निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment