Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में 48 लेखपाल, 3 पंचायत सचिवों पर कार्रवाई:किसान आईडी अभियान में लापरवाही पर 7 निलंबित

    1 hour ago

    2

    0

    गाजीपुर में किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाने के अभियान में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। अब तक 48 लेखपालों और 3 पंचायत सचिवों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इनमें 4 लेखपाल और 3 पंचायत सचिव सहित कुल 7 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त, 28 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, 14 का वेतन रोका गया है और 2 के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। निलंबित किए गए कर्मचारियों में सैदपुर तहसील के 2 लेखपाल और 3 पंचायत सचिव, जबकि सदर तहसील के 2 लेखपाल शामिल हैं। जखनियां, सेवराई, जमानिया और मोहम्मदाबाद तहसीलों में भी कई लेखपालों पर वेतन रोकने और नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई हुई है। जिले में कुल 5,71,338 किसान हैं, जिनमें से 75% यानी 4,27,238 किसानों ने अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा ली है। हालांकि, 1,44,100 किसानों का पंजीकरण अभी बाकी है। प्रशासन ने 25 अप्रैल तक सभी किसानों की फार्मर आईडी बनाने का 100% लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान पहचान पत्र के बिना किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र खरीदने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। 6 अप्रैल से चल रहे इस अभियान के तहत 900 से अधिक ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर अब तक 38 हजार से ज्यादा किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। फार्मर रजिस्ट्री में आने वाली समस्याओं, जैसे खतौनी और आधार के नाम में अंतर या अंश निर्धारण से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने की जिम्मेदारी संबंधित लेखपालों को सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य ने किसानों से अपील की है कि वे बिना देरी किए अपने मोबाइल, आधार कार्ड और खतौनी के साथ नजदीकी जन सुविधा केंद्र या ग्राम पंचायत शिविर में पहुंचकर तुरंत अपनी फार्मर आईडी बनवा लें। यह आईडी मोबाइल पर उपलब्ध होगी और इसका प्रिंट भी लिया जा सकेगा, जिससे किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:कान में एयरफोन लगे होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
    Next Article
    बस्ती में व्यापारी को गोली मारी, हाथ में लगी:दुकान से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने रोका, सिर पर असहले की बट मारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment