Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अश्विन गुर्जर की शानदार गेंदबाजी से शुभम स्मैशर्स विजयी:प्रियम गर्ग ने 62 रन बनाए, अश्विन गुर्जर मैन ऑफ द मैच

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित आईआईएमटी मेरठ टी-20 लीग में सोमवार को शुभम स्मैशर्स और साकेत रॉयल चैंप्स के बीच पहला मुकाबला खेला गया। साकेत रॉयल चैंप्स के कप्तान समीर चौधरी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। शुभम स्मैशर्स के लिए कप्तान प्रियम गर्ग ने काव्य तेवतिया के साथ पारी की शुरुआत की। मैच के पहले ही ओवर में यश पंवार की गेंद पर चौका लगाकर प्रियम गर्ग ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। हालांकि, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में प्रियम ने गेंद हवा में उछाल दी, लेकिन फील्डर कैच पकड़ने में नाकामयाब रहे। इस जीवनदान के बाद प्रियम ने तेज बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। उन्होंने दूसरा ओवर फेंक रहे कार्तिकेय की गेंद पर मिड विकेट पर चौका जड़ा। यश पंवार के दूसरे ओवर में प्रियम गर्ग ने लगातार चार चौके लगाए, वहीं आखिरी गेंद पर मिले बाई के चौके के साथ इस ओवर में कुल 20 रन आए। पांचवें ओवर में कार्तिकेय के ओवर में प्रियम और काव्य ने एक-एक छक्का भी लगाया। साकेत रॉयल चैंप्स के कप्तान समीर चौधरी ने इस जमती हुई जोड़ी को तोड़ने के लिए बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिक को गेंद थमाई, जो उनका सही निर्णय साबित हुआ। कार्तिक की एक गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने के प्रयास में प्रियम गर्ग (23 गेंद पर 62 रन) बाउंड्री पर कार्तिकेय द्वारा शानदार कैच लपके गए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मानव सिद्धू (16 गेंद पर 15 रन) को समीर चौधरी की गेंद पर हरदीप सिंह ने स्टंप आउट कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साकेत रॉयल चैंप्स के सलामी बल्लेबाज तुषार तेवतिया और हरदीप सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया। शानदार लय में दिख रहे हरदीप सिंह, जिन्होंने मात्र 12 गेंद पर 31 रन बनाए थे, उन्हें तन्मय चौधरी ने काव्य तेवतिया के हाथों कैच आउट करवा कर साकेत रॉयल चैंप्स को पहला झटका दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष का हमला:मेरठ में ससुराल में घुसकर मारपीट, तीन घायल
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में स्कूल में सिल्वर जुबली समारोह:पूर्व मंत्री राम अचल बोले- शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment