Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षद घोषित:नेहा सिंह, संतोष बलखंडी समेत ये बने सभासद; शासन ने जारी की अधिसूचना

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने लखनऊ नगर निगम में 10 नामित पार्षदों की नियुक्ति कर दी है। सोमवार को नगर विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद इन पार्षदों को मनोनीत किया गया है। शासन के इस फैसले के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली में इन नामित सदस्यों की भी भागीदारी होगी। नगर विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना नगर विकास अनुभाग-7 की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 6 के अंतर्गत राज्यपाल को प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लखनऊ नगर निगम में 10 व्यक्तियों को पार्षद के रूप में नामित किया गया है। इन नामित पार्षदों को नगर निगम की बैठकों और समितियों में भाग लेने का अधिकार होगा और वे शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी भूमिका निभाएंगे। इन 10 लोगों को बनाया गया नामित पार्षद शासन द्वारा जारी सूची में जिन लोगों को नामित पार्षद बनाया गया है, उनमें गणेश वर्मा, दीप जायसवाल, रूपचंद अग्रवाल, पंकज बोस, किशन पाल, संतोष सिंह बलखंडी, नेहा सिंह, अखिलेश गिरी, मधुबाला त्रिपाठी और पुरुषोत्तम पुरी शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोग बताए जा रहे हैं। नगर निगम के कामकाज में करेंगे भागीदारी नामित पार्षद नगर निगम की बैठकों में शामिल होकर शहर से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और नागरिक सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर सुझाव दे सकेंगे। सूची में शामिल अधिकांश नामित पार्षद लखनऊ के अलग-अलग इलाकों जैसे गोमतीनगर, मुरली नगर, मानक नगर, विकासनगर, तेलीबाग और राजाजीपुरम समेत अन्य क्षेत्रों से जुड़े हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक:10 गाड़ियां सीज, कारों से काली फिल्मी उतारी गई
    Next Article
    मेरठ में बदमाशों ने महिला से नोटों भरा बैग लूटा:बाइक पर आए थे नकाबपोश बदमाश, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment