Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Flood विकराल: राज्य में मृतक संख्या 101 हुई, 1.26 लाख लोग प्रभावित

    1 hour from now

    1

    0

    असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को भी गंभीर बनी रही और एक और व्यक्ति की मौत के साथ इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 101 हो गई। वहीं, 1.26 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बुलेटिन के अनुसार, रविवार रात से एकमात्र मौत शिवसागर जिले के अमगुरी राजस्व मंडल में हुई। इसके साथ ही इस साल बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 101 हो गई है। बाढ़ संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, चराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में 1,26,431 लोग प्रभावित हुए हैं।गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 71,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद शिवसागर में 21,000 से अधिक और जोरहाट में 13,000 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। रविवार को राज्य के सात जिलों में 1.4 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।एएसडीएमए ने बताया कि छह जिलों में प्रशासन 89 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र चला रहा है, जहां करीब 24,000 लोगों की देखभाल की जा रही है। प्राधिकरण के अनुसार, वर्तमान में 458 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं और राज्यभर में 11,287.04 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंधों, सड़कों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Traffic Jam: कांवड़ यात्रा और बारिश से वाहन रेंगने लगे, कई रूट डायवर्ट
    Next Article
    Frank Kendall ट्रंप प्रशासन पर करेंगे मुकदमा, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment