Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में महिला से मंगलसूत्र छीना:गौरीबाजार में बाइक सवार दो बदमाश फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया जिले के गौरीबाजार में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई है। सोमवार की रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सड़क पर टहल रही महिला को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना गौरीबाजार के रैश्री चौराहे पर रात करीब नौ बजे हुई। विनायक गांव निवासी अनीता देवी, जो रैश्री चौराहे पर रहती हैं, अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान, बाइक पर सवार दो युवक कुछ दूरी तक आगे गए, फिर अचानक बाइक मोड़कर महिला के पास वापस आए। तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार मौका पाकर उन्होंने अनीता देवी के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर छीन लिया। वारदात के बाद दोनों बदमाश तेज रफ्तार से बाइक लेकर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं और उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। महिला से पूछताछ की पीड़िता ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। मंगलवार को पीड़िता के पति राजेश मालवीय ने गौरीबाजार पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच-पड़ताल की और बदमाशों के भागने वाले रास्तों की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरेराह हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने चौराहे और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी बोले-कालीबाड़ी बाबा और रवि किशन में टक्कर है:कहा-आप लोग उनके भोज में गए थे, गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड किया उद्घाटन
    Next Article
    संभल जामा मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:हिंदू पक्ष का दावा- हरिहर मंदिर है, वकील विष्णुशंकर बोले- फैसला आ सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment