Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में

    10 hours ago

    1

    0

    गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया।बोरदोलोई ने लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक शिवमोनी बोरा तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।नगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 19.05 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article
    Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment