Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में

    9 hours ago

    1

    0

    पुडुचेरी, छह अक्टूबर पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर पहुंचने लगे और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के लिए पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है।इस सरकार को बने अभी चार महीने ही हुए हैं। रंगासामी के इस सीट से इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव कराना जरूरी हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक जारी रहेगी और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।चुनावी मैदान में कुल 11 उम्मीदवार हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग, कांग्रेस और उसकी पूर्व सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के बीच माना जा रहा है। एआईएनआरसी ने पूर्व विधायक अशोक आनंद, द्रमुक ने सेधु सेल्वम और कांग्रेस ने ई विनायगम को मैदान में उतारा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के मुद्दों पर विपक्ष का हल्लाबोल! संसद से निर्वाचन सदन तक निकालेंगे मार्च
    Next Article
    Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment