Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam NDA में Seat-Sharing का फार्मूला तय, CM Sarma बोले- बस केंद्रीय Board की मुहर बाकी

    3 hours from now

    1

    0

    असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि असम में भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे का समझौता हो गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतिम समझौते की पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा औपचारिक समीक्षा की जानी बाकी है और औपचारिक घोषणा में 2-4 दिन लगेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कल रात हमने असम गण परिषद, बोडोलैंड पीपुल्स फोरम और राभा हासोंग जौथा संग्राम समिति के साथ अपनी बातचीत पूरी कर ली है। एनडीए की ओर से सीट बंटवारे पर हमारी बातचीत पूरी हो चुकी है। हालांकि, हमें केंद्रीय संसदीय बोर्ड से मंजूरी लेनी होगी। इसलिए, औपचारिक घोषणा में 2-4 दिन लगेंगे। इसे भी पढ़ें: Assam में Congress की लिस्ट पर CM Himanta का तीखा हमला, कहा- 'यह वंशवादी सूची है'नए सदस्यों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज तीन कांग्रेस विधायकों ने हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। यह भाजपा के लिए एक बड़ा दिन है। मुझे विश्वास है कि यह भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के सम्मान को दर्शाता है। इसी बीच, असम विधानसभा चुनाव से पहले निलंबित कांग्रेस के तीन विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, बसंत दास और शशि कांत दास गुवाहाटी स्थित राज्य भाजपा मुख्यालय में राज्य पार्टी अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है, खासकर पिछले महीने असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह के सत्तारूढ़ दल में शामिल होने के बाद। केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने एएनआई को बताया कि अन्य दलों, विशेषकर कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वे हमारी विचारधारा के प्रति अपना समर्थन दिखा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Assam की सड़कों पर आधी रात तक उमड़ा हुजूम, CM Himanta बोले- इस बार मिलेगा और मजबूत जनादेशमार्गेरिटा ने आगे कहा कि आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा घोषित 42 उम्मीदवारों की सूची में नयापन नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंगलवार को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस सूची में असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई (जोरहाट), बिटुपन सैकिया (गोलाघाट), गौरीपुर से अब्दस सोबाहन अली सरकार, गोलपारा पश्चिम (अनुसूचित जनजाति) से मार्कलाइन मारक, बोंगाईगांव से गिरीश बरुआ, बारपेटा (अनुसूचित जनजाति) से महानंदा सरकार और बोको-चायगांव (अनुसूचित जनजाति) से रामेन सिंह राभा शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी Warship पर US हमले से हिंद महासागर में तनाव, Rahul Gandhi ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल
    Next Article
    Bihar Politics: नीतीश के फैसले से JDU में 'बगावत', रोते हुए समर्थक बोले- हम आपको जाने नहीं देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment