Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी पुलिस लाइन में एसपी संग होली, VIDEO:पुलिसकर्मियों ने एसपी राजेश कुमार को कंधे पर उठाकर डांस किया

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी पुलिस लाइन में गुरुवार दोपहर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार के नेतृत्व में हुए इस समारोह में एसपी ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर और मिष्ठान्न वितरित कर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को जमकर अबीर-गुलाल लगाया। डीजे की धुन पर थिरकते हुए पुलिसकर्मियों ने एसपी राजेश कुमार को कंधे पर उठाकर खूब डांस किया। यह उत्सव लगभग एक घंटे तक चला, जिसमें सौहार्दपूर्ण माहौल में 'कपड़ा फाड़ होली' भी खेली गई। देखें, 6 तस्वीरें… इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार सिंह, सभी सर्किल के सीओ, 12 थानों के थानेदार और रिजर्व पुलिस लाइन का पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम के अंत में एसपी राजेश कुमार ने होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने सभी को भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी जहाज ने श्रीलंका आने की इजाजत मांगी, नहीं मिली:श्रीलंका बोला- जहां हो वहीं रहो, मदद भेज देंगे; अमेरिका ने अबतक 20 ईरानी वॉरशिप डुबोए
    Next Article
    10 साल बच्ची का अपहरण कर रेप का प्रयास:बेहोशी की हालत में मिली, दो नामजद समेत तीन पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment