Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर डीएम-एसपी ने गाया होली गीत:पुलिसकर्मियों को 'होली खेले रघुबीरा' गाकर दी बधाई

    1 hour ago

    1

    0

    जौनपुर पुलिस लाइन मैदान में गुरुवार को होली के दूसरे दिन रंग खेलने का अनूठा आयोजन हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली मनाई। परेड ग्राउंड में एसपी का स्वागत गुलाब और गेंदे के फूलों तथा बैंड बाजे के साथ किया गया। इस अवसर पर एसपी ने जवानों के लिए एक बड़ा गड्ढा बनवाया, जिसमें पानी भरकर सभी ने जमकर होली खेली। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी शहर और जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे। एक भोजपुरी गायक ने होली के गीत प्रस्तुत किए, जिस पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने नृत्य किया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने पर भी डांस किया। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। देखें, 6 तस्वीरें… कुछ जवानों ने पारंपरिक 'कपड़ा फाड़' होली भी खेली। रंगों में सराबोर जवानों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाना था। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मंच पर आए और माइक हाथ में लेकर 'होली खेले रघुबीरा अवध में' गीत गाया। उनके साथ एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने भी गाने में सहयोग किया। डीएम के गीत पर बगल में खड़ी ट्रेनी आईपीएस सृष्टि जैन ने भी नृत्य किया। एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी आईपीएस गोल्डी गुप्ता, सीओ सदर देवेश सिंह और सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने भी पुलिस जवानों के साथ जमकर डांस किया। कुछ पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे के कपड़े फाड़कर होली खेली, वहीं कुछ जवानों को चार लोग उठाकर रंग खेलने के लिए ले जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 साल बच्ची का अपहरण कर रेप का प्रयास:बेहोशी की हालत में मिली, दो नामजद समेत तीन पर FIR दर्ज
    Next Article
    25-हजार वसूली नहीं देने पर गुंडों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:होली के चलते मांग रहे थे 25 हजार रंगदारी, रुपए-चेन लूट का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment