Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    गुवाहाटी, चार नवंबर असम पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिये राज्य से संचालित एक वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने यह जांच की है और इस नेटवर्क के तार पाकिस्तानी खुफिया अभियानों से जुड़े होने का संदेह है।एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रणव कुमार पेगू ने बताया कि इस इकाई ने पांच अक्टूबर को इस गिरोह के संबंध में मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जांच में लगभग 300 ‘म्यूल’ बैंक खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। इन सभी खातों में लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।पेगू ने कहा, एक महिला के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन का पता चला था, जिसमें पैसा जमा होते ही तुरंत निकाल लिया जाता था। दो अन्य लोग भी इन खातों से जुड़े पाए गए। उन्होंने बताया कि इन तीनों संदिग्धों को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद अगले दिन एक और गिरफ्तारी हुई।इसके बाद 30 अक्टूबर को दो और लोगों को पकड़ा गया, जिससे गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या छह हो गई। पेगू ने बताया कि एसटीएफ ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि यह गिरोह पिछले दो सालों से देश के अलग-अलग हिस्सों में धोखाधड़ी का यह नेटवर्क चला रहा था, जबकि इसके मुख्य साजिशकर्ता असम से बाहर से काम कर रहे थे।म्यूल खाते ऐसे बैंक खाते होते हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी या धोखाधड़ी करने वाले लोग अवैध धन को एक जगह से दूसरी जगह भेजने और उसके स्रोत को छिपाने के लिए करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप
    Next Article
    Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment