Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार मूर्ति गोल चक्कर पर अंडरपास का ट्रायल शुरू:700 मीटर लंबे 6 लेन अंडरपास को 5, 6 और 7 तारीख तक खोला गया

    1 day ago

    5

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर बने 6 लेन अंडरपास का ट्रायल शुरू हो गया है। 92 करोड़ रुपये की लागत से बना 700 मीटर लंबा अंडरपास 5, 6 और 7 तारीख को आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इसका उद्घाटन 12 तारीख को होगा। सुबह पूजा-पाठ के बाद ट्रैफिक अधिकारियों ने ट्रायल शुरू कराया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके सिंह ने बताया कि तीन दिन के ट्रायल में अंडरपास की जांच होगी। इस दौरान कोई कमी मिली तो उसे ठीक करने के बाद उद्घाटन किया जाएगा। अंडरपास का निर्माण 2024 में शुरू हुआ था। इसके शुरू होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की करीब 5 लाख आबादी और ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। अब ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद जाने वाले वाहन अंडरपास से गुजरेंगे, जबकि नोएडा की ओर जाने वाले वाहन इसके ऊपर से जाएंगे। इससे चार मूर्ति गोल चक्कर पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम से बचने में मदद मिलेगी। अंडरपास में आकर्षक लाइटिंग और चित्रकारी की गई है। जलभराव से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर में पहला दीप जला दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति:उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन का पहला दौरा, दीपोत्सव में शामिल होने वाले पहले उपराष्ट्रपति
    Next Article
    BHU अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड:ऑक्सीजन प्लांट के पास लटका मिला शव, नवजात बच्चे का इलाज कराने आई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment