Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राममंदिर में पहला दीप जला दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति:उपराष्ट्रपति के रूप में राधाकृष्णन का पहला दौरा, दीपोत्सव में शामिल होने वाले पहले उपराष्ट्रपति

    1 day ago

    4

    0

    अयोध्या के 10वें दीपोत्सव में इस बार इतिहास के पन्नों पर एक नया अध्याय दर्ज होगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राम मंदिर में पहला दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या करोड़ों दीपों की रोशनी से नहा उठेगी। उपराष्ट्रपति के रूप में उनका यह पहला अयोध्या दौरा होगा। वहीं, दीपोत्सव में शामिल होने वाले वह पहले उपराष्ट्रपति होंगे। रामलला के दर्शन करने वाले वह दूसरे भारतीय उपराष्ट्रपति होंगे। उनसे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राम मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। हालांकि, गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव भी रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। अब तक दीपोत्सव के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में पहला दीप प्रज्ज्वलित करते रहे हैं। इसके बाद रामनगरी में दीपोत्सव का सिलसिला शुरू होता है। इस बार उपराष्ट्रपति के हाथों पहले दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी है। अयोध्या में तीन लाख अतिरिक्त दीप जलाने का लक्ष्य राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 30 लाख दीप सजाए जाएंगे। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों, मठों, कुंडों और सार्वजनिक स्थलों को मिलाकर पूरी अयोध्या में तीन लाख अतिरिक्त दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह रामनगरी को कुल 33 लाख दीपों से रोशन करने की तैयारी है। अयोध्या के 241 मठ-मंदिरों के साथ पांचकोसी परिक्रमा क्षेत्र के प्रमुख स्थलों पर भी दीपोत्सव की छटा बिखरेगी। इसके अलावा अयोध्या के 10 हजार मंदिरों और अयोध्या के घरों में 5 से 2000 हर स्थान पर लोग खुद दीपक जलाने की तैयारी में हैं। गुप्तारघाट पर पहली बार दीप जला सकते हैं सीएम योगी दीपोत्सव में इस बार गुप्तारघाट भी विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार यहां पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित कर सकते हैं। हालांकि, उनके कार्यक्रम की अंतिम पुष्टि होना बाकी है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूर्यकुंड और दशरथ समाधिस्थल को भी दीपों से रोशन करने की तैयारी की जा रही है। इन दोनों पर्यटन स्थलों की देखरेख कर रही कवच कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, योगी ने बुके देकर स्वागत किया
    Next Article
    चार मूर्ति गोल चक्कर पर अंडरपास का ट्रायल शुरू:700 मीटर लंबे 6 लेन अंडरपास को 5, 6 और 7 तारीख तक खोला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment