Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना

    18 hours ago

    1

    0

    सागर कुलकर्णी वाशिंगटन, 25 अगस्त अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन और सोफी एडेनोट मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकले और उन्होंने संचार एंटीना लगाने के लिए ‘स्पेसवॉक’ (अंतरिक्ष में चहल कदमी) की। वे पिछली बार अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलने के दौरान यह काम पूरा नहीं कर पाए थे। मेनन और एडेनोट ने अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर ‘स्पेसवॉक’ शुरू की।अंतरिक्ष स्टेशन के इतिहास में यह 283वीं ‘स्पेसवॉक’ थी। इस दौरान उन्होंने ‘यूनिटी’ मॉड्यूल के ऊपर स्थित जेड-1 ट्रस खंड पर खराब एंटीना की जगह नया ‘केयू-बैंड’ एंटीना लगाया ताकि अंतरिक्ष स्टेशन की संचार व्यवस्था में वैकल्पिक सुविधा फिर से बहाल की जा सके। मेनन के पिता केरल से आए प्रवासी भारतीय हैं।मेनन की यह तीसरी ‘स्पेसवॉक’ थी, जबकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री एडेनोट की यह दूसरी ‘स्पेसवॉक’ थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Syria में SDF का अस्तित्व समाप्त, सरकारी सेना में विलय के बाद संगठन आधिकारिक रूप से भंग
    Next Article
    मशहूर गायिका Dolly Parton का निधन, 80 की उम्र में Nashville में ली अंतिम सांस

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment