Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फास्टफूड की दुकान में सिलेंडर फटा:बरदहिया बाजार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    14 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बरदहिया बाजार में बुधवार शाम एक फास्टफूड की दुकान में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बेलवनिया निवासी कौशल मौर्या की बरदहिया बाजार स्थित फास्टफूड की दुकान में खाना बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। सिलेंडर फटने के साथ ही दुकान में आग तेजी से फैल गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे कौशल मौर्या को हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित कंपोजिट शराब की दुकान को भी हल्का नुकसान पहुंचा। शुरुआत में आसपास के दुकानदारों और लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भीषणता के कारण उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। मौके पर दो जले हुए गैस सिलेंडर भी मिले हैं। आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान का आकलन अभी किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर तक बरदहिया बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नष्ट कराई गई 72 कुंतल सिंथेटिक मिठाई:रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारखाना मालिक गिरफ्तार
    Next Article
    प्रयागराज मंडल में डिजिटल टिकटिंग का चलन बढ़ा:यूटीएस काउंटर पर डिजिटल भुगतान से 5.21 लाख टिकट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment