Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के बेटे के लीवर-लंग्स फटे, पसलियां टूटीं:23 चोटों से अबान की मौत; लाश देखकर भाई फूट-फूटकर रोया; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पढ़िए

    22 hours ago

    1

    0

    झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान (21) के शव पर 23 चोटें मिली हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेज टक्कर से उसके लीवर, लंग्स और शरीर की तिल्ली (Spleen) फट गई। पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी मौत हुई। वहीं, कार में अबान की सीट के पीछे बैठे उसके साथी सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर मिला। गुरुवार रात 11:30 बजे झांसी मेडिकल कॉलेज में दोनों का 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। अबान का बड़ा भाई अहजम पोस्टमॉर्टम हाउस के अंदर पहुंचा। भाई अबान का शव देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगा। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। इसके बाद उसने पुलिस से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगी। अफसरों ने बाद में रिपोर्ट देने की बात कही। पोस्टमॉर्टम के बाद अहजम ने रिश्तेदारों के साथ दोनों शवों को एक ही एंबुलेंस में रखवाया। रात 12 बजे शव लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। आज दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गुरुवार को अबान झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में उसके साथ चार दोस्त थे। झांसी-कानपुर हाईवे पर झांसी से 70 किमी पहले पूंछ इलाके में उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में अबान और सोनू की मौत हो गई। जबकि उसके 3 दोस्त उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हो गए। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉ. रजनीश ने कहा- दोनों की मौत एक्सीडेंट में आई चोटों की वजह से हुई है। पहले अबान के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसके बाद सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। डॉ. पंकज मुसतारिया, डॉ. जिया जफर के साथ मिलकर दोनों का पोस्टमॉर्टम किया गया। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए- अबान के शरीर में अंदरुनी चोटें इतनी कि खून मुंह में भर गया अबान कार में आगे की सीट पर बैठा हुआ था। कार उसका साथी जैद चला रहा था। अबान के पीछे सोनू बैठा हुआ था। करीब 120 की स्पीड में चल रही कार उसी तरफ से डिवाइडर से टकराई जिस तरफ अबान बैठा हुआ था। यही वजह है कि हादसे में सबसे ज्यादा चोट अबान की ही आई। टक्कर के थोड़ी देर बाद स्पॉट पर अबान और सोनू की मौत हो गई। हादसे के बाद सबसे पहले पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव ने बताया- मैं शोर सुनकर सबसे पहले पहुंचा। कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं खुला। इसके बाद एक घर से सब्बल (लोहे की रॉड) लेकर आया और दरवाजा तोड़ा। दीपक ने बताया- दरवाजा खोलकर सबसे पहले एक युवक को बाहर निकाला। उसके मुंह में खून भरा था। उसने कहा- मेरा नाम अबान है, मुझे बचा लो। इसके बाद वह बेहोश हो गया। अबान गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी के लिए निकला था। पूंछ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 7 फीट हवा में उछल गई। इसके टुकड़े करीब 40 फीट तक हाईवे पर बिखर गए। कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भाई बोला- मिट्टी में भाइयों को आने दिया जाए एक्सीडेंट में अबान की मौत की सूचना पर बड़ा भाई अहजम प्रयागराज से झांसी पहुंचा। सबसे पहले उसने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से जानकारी ली। इसके बाद सीधे झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां पर तीनों घायलों से मिला। अहजम ने कहा- मिट्टी में भाइयों को आने दिया जाए। अहजम के आने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम कराया। अहजम ने पुलिस को तहरीर भी दी है, जिस पर पुलिस केस दर्ज कर सकती है। सोनू का शव लेने सतना से झांसी पहुंचे जीजा ने कहा- सोनू ट्रेलर का काम करता था। वह दुबई से कुछ समय पहले ही घर आया था। यहां आकर ट्रेलर का काम ही कर रहा था। मगर अभी कांवड़ियों की वजह से काम बंद हो गया। वह कार ड्राइवर जैद व अन्य साथियों का दोस्त था। इसलिए वह झांसी आ रहा था। कार में मिलीं सिगरेट, जूते और दो किताबें झांसी पुलिस के मुताबिक, फॉरेंसिक टीम को कार से सिगरेट के पैकेट, जूते और दो किताबें मिलीं। इनमें ‘द इडियट’ और ‘द स्टेशनरी शॉप ऑफ तेहरान’ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, संभावना है कि अबान ये सामान अपने भाई अली के लिए ले जा रहा था। अबान कार की आगे वाली सीट पर बैठा था, जबकि उसका साथी जैद गाड़ी चला रहा था। जैद अतीक की मौसेरी बहन का दामाद है। उसे शादी में यह कार मिली थी। अब अतीक के 5 में से 3 बेटे ही बचे अतीक अहमद के 5 बेटे थे। अबान सबसे छोटा था। एक बेटा असद 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल और दूसरा अली झांसी जेल में बंद है। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। वह झांसी पहुंचा है। लाश देखकर बोला- मिट्टी में भाइयों को आने दिया जाए। प्रयागराज में फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पेशी पर लाया गया था। वहां 15 अप्रैल 2023 को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी फरार है। अबान की मां शाइस्ता 50 हजार की इनामी, फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम है। 6 केस हैं। शाइस्ता बेटे असद के एनकाउंटर और पति अतीक की हत्या के बाद दोनों के जनाजे में नहीं पहुंची थी। अशरफ की पत्नी जैनब भी फरार चल रही है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या शाइस्ता अबान के जनाजे में शामिल होगी। पुलिस कस्टडी में हुई थी हत्या प्रयागराज में फरवरी 2023 को वकील उमेश पाल की हत्या की गई थी। इस मामले में गुजरात जेल में बंद अतीक और बरेली जेल से उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पेशी पर लाया गया था। वहां 15 अप्रैल 2023 को अतीक और अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। अतीक की पत्नी शाइस्ता अभी फरार है। यह खबर भी पढ़िए…. अतीक अहमद के 21 साल के बेटे की मौत: कार डिवाइडर से टकराई, आखिरी शब्द- मुझे बचा लो; झांसी जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह 5 बजे प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। यह खबर भी पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर एक्सप्रेस-वे की बदहाली पर बड़े अफसर बचे, छोटे नपे:जिम्मेदारों ने आंखें मूंदकर फाइलें पास कीं, फील्ड पर गए ही नहीं
    Next Article
    बृजभूषण बोले- संसद जरूर लौटूंगा, चरित्र हत्या की कोशिश हुई:प्रियंका को बरगलाया; यौन शोषण नहीं, मामला 'गुड-बैड टच' का था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment