Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के बेलनगंज में गिरा दोमंजिला जर्जर बंद मकान:लगातार हो रही बारिश के दौरान हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं

    44 minutes ago

    1

    0

    आगरा के बेलनगंज में बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के चलते वर्षों पुराना जर्जर दोमंजिला मकान भरभरकर ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था। ये मकान काफी समय से बंद था। आगरा में पिछले 72 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगह जलभराव हो गया और कुछ जगहों पर सड़क तक धंस गई। शहर के पुराने क्षेत्र बेलनगंज में शुक्रवार दोपहर बाद दोमंजिला जर्जर मकान ढह गया। इसके नीचे दुकानें बनी हुई थीं। यह मकान सालों से बंद था। पिछले कई दिनों से इस मकान का कोई न कोई हिस्सा गिर रहा था। शुक्रवार दोपहर पूरा मकान ही ढह गया। मकान गिरने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास खड़े लोग इधर-उधर भाग निकले। जब पूरा मलबा गिर गया तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों का कहना है कि शहर में कई जर्जर बिल्डिंग हैं। नगर निगम इन पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है। नगर निगम की ये लापरवाही किसी दिन भारी पड़ेगी। बता दें कि पिछले महीने भारी बारिश के चलते सुभाष बाजार में दोमंजिला नाले में समा गई थी। इसमें 5 लोग दब गए थे। एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद भी नगर निगम की आंखें नहीं खुली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोटी के लिए युवक की हत्या, 3 भाइयों को उम्रकैद:संभल में चाकू मारकर की थी हत्या, ढाबे पर हुआ था विवाद
    Next Article
    भगत सिंह मार्केट में भव्य कांवड़ सेवा शिविर:शिवभक्तों की सेवा में जुटे व्यापारी, कांवड़ियों के लिए की जलपान व विश्राम की व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment