Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में सपा का शक्ति प्रदर्शन:प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार पहुंचे पवन पांडे, बोले- 2027 में जिले की पांचों सीटें जीतेंगे

    49 minutes ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या विधानसभा सीट से तेज नारायण पांडे 'पवन' को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद गुरुवार को उनके पहली बार अयोध्या पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। लोहिया भवन स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव और महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने किया। स्वागत समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में पवन पांडे ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बोले- पीडीए ही प्रभु श्रीराम की सेना पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "पीडीए ही प्रभु श्रीराम की सेना है। इस बार राम जी की सेना और समाजवाद की सेना मिलकर भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।" उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और जनता भाजपा की नीतियों से नाराज है। दोनों डिप्टी सीएम पर भी किए तीखे तंज सपा प्रत्याशी ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जिनका होमगार्ड नहीं सुनता, हम क्यों सुनें।" वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा, "सिराथू से हारे हुए हैं। कृपा से स्टूल मिला है, उसे संभालकर रखें, नहीं तो टूटकर गिर जाएंगे।" पवन पांडे के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प भी दोहराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगत सिंह मार्केट में भव्य कांवड़ सेवा शिविर:शिवभक्तों की सेवा में जुटे व्यापारी, कांवड़ियों के लिए की जलपान व विश्राम की व्यवस्था
    Next Article
    दहेज हत्या में पति, सास, ससुर दोषी करार:संतकबीरनगर कोर्ट ने सुनाई 8-8 साल की कैद, 15 हजार जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment