Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक का नाम लेकर लोहे की रॉड से पीटा:प्रयागराज में ठेकेदार को धमकाया, खून दौड़ रहा है रगों में, उलझे तो जान से जाओगे

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज के धूमनगंज में सड़क पर हुई मामूली टक्कर का विवाद जानलेवा हमले में बदल गया। IIIT रोड पर बालू-गिट्‌टी ठेकेदार पर 8-10 हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह कहते हुए धमकाया भी कि वह गद्दी बिरादरी के हैं और उनकी रगों में अतीक अहमद का खून दौड़ रहा है। हमसे उलझोगे तो जान से जाओगे। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। टक्कर के बाद धमकी देकर चला गया कर्बला निवासी पीड़ित इशान अहमद के मुताबिक, 19 मार्च की सुबह करीब 10 बजे कर्बला चौराहे पर मेरी पिकअप गाड़ी को एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी। कार से उतरे युवक ने गालीगलौज करते हुए खुद को चकिया का रहने वाला बताया और कहा कि वह शाम तक मुझे जान से मार देगा। इतना कहकर वह चला गया आधी रात सड़क पर घेर लिया हमलावरों ने इशान के अनुसार, 20 मार्च की रात करीब 12.30 बजे मैं IIIT रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने था। तभी एक बिना नंबर प्लेट की डार्क ब्लू कार ने मेरी कार को रोक लिया। कार से 8-10 युवक उतरे और मुझ पर हमला कर दिया। सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया, कॉलर पकड़कर सड़क पर घसीटा गया और जमीन पर गिराकर पिटाई की गई। इससे मुझे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। 4-5 आरोपियों को पहचानने का दावा पीड़ित का कहना है कि वह 4-5 हमलावरों को पहचानता है, जो चकिया इलाके में रहते हैं। हमलावरों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू धूमनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा हमारी मां…मुर्गा-टांग फेंकने की इजाजत किसने दी?:झांसी में बेबी रानी बोलीं- अखिलेश यादव को हिंदुओं की चिंता नहीं, सिर्फ वोटबैंक की फिक्र
    Next Article
    आगरा में चोरी कबूलने के लिए युवक को लगाया करंट:चौकी इंचार्ज समेत पांच पर केस दर्ज, जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment