Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक के शूटर दुर्रानी का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट:हत्या के एक दिन बाद तक था एक्टिव, गैंगस्टर ने बना रखे थे ढेरों रील वीडियो

    8 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में माफिया अशरफ के गनर रहे प्रॉपर्टी डीलर इरफान(45) की हत्या के मास्टरमाइंड आसिफ दुर्रानी ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। माफिया अतीक अहमद का कुख्यात शूटर रहा यह गैंगस्टर रील बनाने का शौकीन है और उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेरों रील वीडियो पोस्ट कर रखे थे। यही नहीं हत्याकांड के एक दिन बाद यानी नौ अप्रैल तक उसका अकाउंट एक्टिव था लेकिन इसके बाद इसे डिलीट कर दिया गया। कुख्यात शूटर तोता की तस्वीर लगाकर बनाई रील इनमें से एक रील भी सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि इस अकाउंट पर उसने कई पोस्ट किए। डिलीट किए जाने से पहले इस पर आठ रील वीडियो भी मौजूद थे। इन सभी रील में उसने बॉलीवुड मूवीज व वेब सिरीज के डॉयलॉग भी लगाए थे। इन रील में से एक में उसने अतीक अहमद के कुख्यात शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता के साथ अपनी फोटो लगाई थी और फोटो पर लिखा था aayenge ek din, Wait watch। IS-227 का सक्रिय सदस्य अतीक के आईएस-227 गैंग का सक्रिय मेंबर आसिफ माफिया भाइयों के सबसे खास शूटरों में गिना जाता था। फिलहाल सरेशान गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के चार दिन बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस कसारी मसारी से लेकर कौशाम्बी व आसपास के अन्य जनपदों तक उसकी तलाश में खाक छान रही है। यहां तक कि उसका भाई राशिद भी अब तक नहीं पकड़ा जा सका है। SOG, सर्विलांस भी लगी लेकिन नतीजा सिफर खास बात यह है कि दुर्रानी भाइयों की तलाश में सिटी एसओजी के साथ ही सर्विलांव व जनपदीय एसओजी भी लगाई गई है। इसके बावजूद अब तक नतीजा सिफर रहा है। एसओजी-सर्विलांस की तीन टीमें मिलकर भी आसिफ दुर्रानी को पकड़ नहीं सकी है। कैसे नहीं हो पाई घेराबंदी इस हत्याकांड में करेली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शाम को 6:30 बजे हुए इस हत्याकांड की खबर कुछ ही देर में फैल गई थी। अब सवाल यह है कि हत्याकांड के बाद बाइक से भागने वाले चार हत्यारों की घेराबंदी कैसे नहीं हो पाई। समय रहते ही पूरे इलाके की चेकिंग क्यों नहीं शुरू कराई गई। इस तरह के तमाम सवाल उठ रहे हैं। खुलासे के बाद भी इन सवालों के जवाब नहीं मिले दोनों ही भाई इस मामले में नामजद आरोपी हैं। कार्रवाई की बात करें तो अब तक दो आरोपी जेल भेजे गए हैं। पुलिस ने खुलासे का दावा भी किया है लेकिन तमाम सवालों के जवाब अब भी नहीं मिले हैं। मसलन गोली किसने मारी, हत्या करने वाले दो बदमाश कौन थे, मामले में जो दो लोग जेल भेजे गए, उन्हें किस बात का लालच दिया गया था, इन सवालों के जवाब पुलिस के पास नहीं हैं। हत्या की वजह को लेकर भी विरोधाभास हाल यह है कि हत्या की वजह को लेकर भी इस मामले में विरोधाभास बना हुआ है। दरअसल पुलिस का दावा है कि जेल भेजे गए दो आरोपियों हुसैन व वसीम ने बताया है कि हत्या जमीन के विवाद में की गई। जबकि मृतक के भतीजे सूफियान ने साफ कहा है कि जमीन का कोई विवाद दुर्रानी से नहीं था। अब पूरा मामला जानिए करेली के बिस्मिल्लाह चौराहे के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर इरफान की आठ अप्रैल की शाम 6:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह चाय पीने गया था तभी दो बाइक से आए चार शूटरों ने उस पर हमला किया। इरफान माफिया अतीक के भाई अशरफ का गनर रह चुका था। परिजनों की तहरीर पर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाने के आरोप में अतीक के शूटर आसिफ दुर्रानी व राशिद दुर्रानी को नामजद किया गया। जबकि अन्य अज्ञात भी आरोपी बनाए गए। DCP बोले डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, आसिफ, उसके भाई राशिद की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उनके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। गिरफ्तारी के प्रयास लगातार जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से सरकारी धन हड़पने का प्रयास:सुल्तानपुर में एसडीएम समेत अन्य पर केस दर्ज, RTI कार्यकर्ता ने की शिकायत
    Next Article
    लखनऊ में UPI से 9 लाख पार:रिटायर्ड महिला डॉक्टर के 3 बैंक खातों से रकम साफ, OTP तक नहीं आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment