Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोवंश तस्करी में पुलिसकर्मी गिरफ्तार:चंदौली में निलंबित सिपाही पर हुई कार्रवाई, भेजा गया जेल

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली में गोवंश तस्करी के मामले में एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। सदर कोतवाली और इलिया थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी पुलिसकर्मी सत्येंद्र यादव कई महीनों से निलंबित और गैर हाजिर चल रहा था, लेकिन इसके बावजूद वह तस्करों की मदद कर रहा था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल ने सोमवार को पुलिस लाइन में आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इसमें कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। कुछ दिन पहले इलिया थाने की पुलिस ने लंका थानाक्षेत्र के तस्कर श्याम बाबू यादव को गौवंश तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। तस्कर से पूछताछ के दौरान पुलिस कांस्टेबल सत्येंद्र यादव का नाम गौवंश तस्करों को संरक्षण देने के मामले में सामने आया। फोन डिटेल और अन्य माध्यमों से जांच के बाद आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी दी गई। सदर कोतवाली पुलिस टीम ने सत्येंद्र यादव को अंबेडकर नगर जनपद के सम्मनपुर थानाक्षेत्र के पलई बाजार से गिरफ्तार कर लिया। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सैयदराजा थाने में गौवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज है, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बावजूद आरोपी गौवंश तस्करों से सांठगांठ कर अपने काम को अंजाम दे रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस पुलिस टीम में तरुण कश्यप, रविशंकर और अरविंद कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 नामित पार्षदों को अयोध्या महापौर ने दिलाई शपथ:शपथ के दौरान भावुक हुईं रंजना सागर, महापौर ने पूरा कराया
    Next Article
    हरदोई में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन:संडीला इंडस्ट्रियल एरिया में हंगामा, प्रशासन ने बातचीत कर शांत कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment