Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल:सागरपाली में हुआ हादसा, वाराणसी रेफर किया गया

    1 hour ago

    2

    0

    बलिया के सागरपाली में एनएच-31 पर रविवार को मुर्गा लदी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान हैबतपुर निवासी 45 वर्षीय विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है। विनय फेफना में अपने ट्रक की मरम्मत कराने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सागरपाली चट्टी के पास एनएच-31 पर मुर्गा लदी ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विनय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने विनय की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन हादसे से पहले के 4 VIDEO:पंजाब का युवक गा रहा था- नजर सांवरे लग न जाए कहीं... अचानक नाव डूब गई
    Next Article
    ऑनेस्ट क्लब क पदाधिकारी नियुक्त, तुषार गुप्ता अध्यक्ष:बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने दिलाई पद की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment