Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण अभियान में बाधा डालने वाले दो भाई गिरफ्तार:पीडीडीयू नगर में हंगामा किया था, लोगों से मारपीट की थी

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली के पीडीडीयू नगर में अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान बाधा डालने और पत्रकारों से मारपीट करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने ईस्टर्न बाजार निवासी अजय जायसवाल और सुनील जायसवाल को हिरासत में लिया गया है। घटना 4 मई को हुई थी, जब प्रशासन की टीम जीटी रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर यह अभियान चलाया जा रहा है। धर्मशाला रोड स्थित परंपरा स्वीट्स के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान अजय जायसवाल और सुनील जायसवाल ने उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने अन्य व्यक्तियों को भड़काने का भी प्रयास किया और पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद नहीं माने। इसके बाद, दोनों आरोपियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस घटना के बाद मुगलसराय थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन अजय जायसवाल और सुनील जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और माहौल को खराब करने का प्रयास किया था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। उनकी गिरफ्तारी के बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में सड़क किनारे मिला गाजियाबाद के युवक का शव:घटनास्थल के पास स्कूटी भी बरामद, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और पुलिस
    Next Article
    बुलंदशहर में युवती को जिंदा जलाने का मामला:11 दिन बाद भी 4 आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment