Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में युवती को जिंदा जलाने का मामला:11 दिन बाद भी 4 आरोपी फरार, पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के सालवानपुर गांव में एक युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी के अतिरिक्त चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। युवती के परिजन मुख्यमंत्री, एसएसपी और डीआईजी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। जनपद के एसएसपी ने फरार चल रहे चारों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (NbW) भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद, अहमदगढ़ थाना पुलिस इन चारों आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार करने में विफल रही है। थाना प्रभारी पर आरोप है कि वे घटनाओं से अनजान रहते हैं और किसी भी मामले में संतोषजनक जवाब नहीं देते। अहमदगढ़ थाना पुलिस की इस लापरवाही के कारण जनपद के उच्च अधिकारियों की भी किरकिरी हो रही है। अपनी बेटी के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए परिजन लगातार अधिकारियों से संपर्क कर न्याय की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण अभियान में बाधा डालने वाले दो भाई गिरफ्तार:पीडीडीयू नगर में हंगामा किया था, लोगों से मारपीट की थी
    Next Article
    शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या:एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, परिवार शादी के लिए नही था राजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment