Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने खुद हटाया कब्जा:मुख्य चौराहे और प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराए गए

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के बिसवा कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत कस्बे के मुख्य चौराहे और प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि आमजन ने राहत की सांस ली। यह संयुक्त अभियान बिसवां कस्बे में एसडीएम शिखा शुक्ला और सीओ बिसवा अमन सिंह और नगर पालिका परिषद बिसवां की टीम द्वारा चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दुकानों के बाहर लगे टीन-शेड, ठेले, अवैध गुमटियां और सड़कों पर फैलाया गया सामान हटवाया गया। कई स्थानों पर स्वयं अतिक्रमणकारियों ने चेतावनी के बाद अपना सामान हटा लिया। बुलडोजर के साथ पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी ने फिर से अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। प्रशासन ने व्यापारियों और ठेला संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपना व्यवसाय करें, ताकि यातायात बाधित न हो। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित कराया, जिससे आम लोगों को अधिक परेशानी न हो। कार्रवाई के बाद मुख्य चौराहा और आसपास के मार्ग खुले नजर आए, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिली। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और मांग की कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं। प्रशासनिक अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि कस्बे के अन्य हिस्सों में भी आगे अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा, ताकि नगर को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में NSUI ने RSS प्रमुख का विरोध किया:विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाए आरोप, बताया 'दलाली का अड्डा', शर्मनाक है
    Next Article
    आगरा फोर्ट स्टेशन की छत का प्लास्टर गिरा:तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल होने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment