Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा फोर्ट स्टेशन की छत का प्लास्टर गिरा:तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे, वीडियो वायरल होने पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह में मरम्मत के महज दो महीने बाद छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे। घटना का वीडियो वायरल होने पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। डीआरएम ने संबंधित स्टाफ पर दंडात्मक कार्रवाई कर जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा से संबंधित मामलों को रेलवे द्वारा गंभीरता से लिया जाता है। गौरतलब है कि 2020 में बनी इस बिल्डिंग में दो महीने पहले ही कुछ और काम हुए थे। लेकिन बीते दिन हुए हादसे ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानिए पूरा मामला आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह में भ्रष्टाचार और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. 14 फरवरी को विश्राम गृह की छत का प्लास्टर अचानक कोटा रेल मंडल के तीन टीटीई पर गिर पड़ा, जिससे वहां खलबली मच गई. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई. इसका वीडियो अब सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस विश्राम गृह में मात्र दो महीने पहले (दिसंबर 2025) ही गतिशवि यूनिट द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया था। रेल प्रशासन ने शुरुआत में इस घटना को दबाने की कोशिश की, लेकिन सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। रेलवे ने अब मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने खुद हटाया कब्जा:मुख्य चौराहे और प्रमुख मार्ग अतिक्रमण मुक्त कराए गए
    Next Article
    अयोध्या में लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का धरना:सरकार पर गरीबों और युवाओं के अधिकारों के हनन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment