Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में 106 विद्यार्थी शामिल:रामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न

    19 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां कक्षा 6 और 9 के कुल 106 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 210 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 107 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया, जिनमें से 106 विद्यार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में कक्षा 6 के 58 और कक्षा 9 के 48 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे। बिलासपुर के एसडीएम डॉ. हर्षवर्धन और सहायक श्रम आयुक्त राजकुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार और परीक्षा प्रभारी मुकुल मेल पाठक सहित अन्य शिक्षकों की टीम ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। कक्षा 6 के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर 1 बजे समाप्त हुई, जबकि कक्षा 9 के विद्यार्थियों की परीक्षा करीब डेढ़ बजे खत्म हुई। पूरे इंटर कॉलेज परिसर में अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद इंटर कॉलेज प्रबंधन की ओर से परीक्षार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों को दो केले, एक बिस्कुट का पैकेट और पानी की बोतल उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। यह परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई है। अब आगे की प्रक्रिया के तहत परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला लोको पायलट ने दौड़ाई ट्रेन:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की शानदार पहल
    Next Article
    रायबरेली गल्ला मंडी ओवरब्रिज 7 महीने से बंद:मरम्मत में देरी पर लोगों ने किया प्रदर्शन, धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment