Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में महिला लोको पायलट ने दौड़ाई ट्रेन:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रेलवे की शानदार पहल

    19 hours ago

    1

    0

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ महिलाओं को सौंपी गईं। इस खास दिन पर महिलाओं ने ट्रेन संचालन से लेकर रेलवे स्टेशन के महत्वपूर्ण सिस्टम तक की जिम्मेदारी संभाली और यह दिखाया कि वे हर क्षेत्र में सक्षम हैं। इसी क्रम में भटनी से अयोध्या धाम जाने वाली मेमू ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में लोको पायलट महिला थीं, गार्ड भी महिला थीं और टिकट चेकिंग का काम भी महिला कर्मचारियों ने ही संभाला। महिला कर्मचारियों ने ट्रेन को सुरक्षित रूप से अयोध्या धाम तक पहुंचाया। देखिए कुछ तस्वीरें वहीं गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल की कमान भी महिलाओं के हाथ में रही। रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल को स्टेशन का “हार्ट” माना जाता है, क्योंकि इसी के जरिए पूरे रेलवे यार्ड और ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाता है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भी महिला कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक निभाया। यहां काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। उनका मानना है कि आज के समय में लड़कियों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं बाहर काम करने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियां भी निभाती हैं, जो थोड़ा कठिन जरूर होता है, लेकिन महिलाएं इसे अच्छी तरह निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में “नारी शक्ति के लिए शक्ति बाग” कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में महिला खिलाड़ियों और महिला रेल कर्मियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने कई जिम्मेदारियां महिला कर्मचारियों को सौंपी हैं। इसके तहत इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल का संचालन, टिकट काउंटर का संचालन और कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा किया जा रहा है। इन ट्रेनों में लोको पायलट, गार्ड और चेकिंग स्टाफ सभी महिला कर्मचारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में होटल के कमरे से 10 लाख रुपये गायब:बाराबंकी में दो कर्मचारियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज
    Next Article
    अटल आवासीय प्रवेश परीक्षा में 106 विद्यार्थी शामिल:रामपुर के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment