Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटल घाट पर भारतीय नव वर्ष का भव्य स्वागत:सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी श्रृंखला, प्रेसवार्ता में दी जानकारी

    14 hours ago

    1

    0

    भारतीय नव वर्ष के स्वागत के लिए कानपुर में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की। संस्था के महामंत्री कृष्ण कुमार दुबे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। यह कार्यक्रम अटल घाट पर प्रातः 5:15 बजे शुरू होगा। इसमें 5:30 बजे तक परिचय व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद प्रसिद्ध शहनाई वादक सिकंदर खान शहनाई वादन प्रस्तुत करेंगे। प्रातः 5:40 से 6:14 बजे तक जल स्तुति और शंखनाद होगा। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ध्रुपद गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी के निर्देशन में 108 शिष्यों द्वारा सामूहिक ध्रुपद गायन "ध्रुपद धारा" प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजकों का दावा है कि यह एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगा। कार्यक्रम में सुचारिता खन्ना और उनके शिष्यों द्वारा कथक और भरतनाट्यम की जुगलबंदी भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रातः 6:14 बजे भारतीय नव वर्ष का विशेष स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद 101 बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक बनेगा। इसके बाद 6:22 से 6:40 बजे तक पुनः ध्रुपद गायन, नृत्य प्रस्तुतियां और वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 6:40 से 6:55 बजे तक मां गंगा की आरती होगी। नासिक के ढोल दल द्वारा 6:55 से 7:05 बजे तक नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा। संस्था के अध्यक्ष अजित अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पारिवारिक समागम के माध्यम से पीढ़ियों के बीच संवाद और संस्कारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का प्रयास है। कोषाध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने समाज के सभी वर्गों से परिवार सहित इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है। आयोजकों के अनुसार, "सूर्य को जल, स्वर्णिम कल" के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जांच रिपोर्ट-सरकारी जमीन पर बना रखी थी मेयर ने बाउंड्री:CM के ड्रीम प्रोजेक्ट में आड़े आने पर चला था बुलडोजर;DM ने स्कूल निर्माण को हैंडओवर की
    Next Article
    गोरखपुर में बुधवार को 5 घंटे रहेगी बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण का होगा काम, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment