Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर ग्राम पंचायत लिलौटी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 करोड़ 45 लाख 95 हजार की लागत के साथ सड़क निर्माण कार्य, पीएम जनमन योजना के तहत 34 करोड़ 81 लाख की लागत से 10 मार्गों में वृहद पुल-पुलिया का निर्माण और छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड अंतर्गत 1 करोड़ 78 लाख की लागत से 7 कार्यों, कुल 52 करोड़ 7 लाख 71 हजार के 24 कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के 11 पंचायतों के 11 कीर्तन मंडलियों को स्वेच्छानुदान के तहत 10-10 हजार की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक समय था, जब यह क्षेत्र अत्यंत पिछड़ा माना जाता था। यहां चलने ना पक्की सड़कें थीं, ना पुल-पुलिया और ना ही पेयजल व बिजली और अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थी। सरकार ने सबसे पहले ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर योजनाबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। जनता के सहयोग से आज निरंतर इन लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा अंतिम व्यक्ति तक सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य के तहत 52 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों की नींव रखी गई है। कृषि मंत्री ने अन्नदाताओं से विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ जैविक और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की बात कही। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता ने कहा कि आज क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि 52 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली है। रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से निश्चित रूप से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव ने कहा कि मंत्री नेताम से क्षेत्र को सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण से क्षेत्र का विकास होगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी, नगर पालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, जिला पंचायत सदस्य मुंशी राम, बद्री यादव, अनिता मरकाम, ग्राम लिलौटी के सरपंच देवनारायण सिहं सहित अन्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडिल ईस्ट में टूरिज्म का 'ब्लैकआउट', हर दिन हजारों करोड़ का हो रहा नुकसान
    Next Article
    नेतन्याहू का 'दोहरा वार'! ट्रंप की कूटनीति को समर्थन, बोले- समझौता मंजूर, लेकिन हमले जारी रहेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment