Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी योगमय:BHU में छात्रों ने किया जलयोग, नमो घाट पर बच्चों ने दिखाया अद्भुत योग कौशल

    1 day ago

    2

    0

    योग की प्राचीन परंपरा से जुड़ी काशी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ मनाया गया। गंगा तटों, घाटों, पार्कों, विद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। शहर के प्रमुख घाटों पर सुबह से ही योग साधकों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण योगमय दिखाई दिया। देखें तस्वीर… अस्सी घाट पर उमड़ा जनसैलाब अस्सी घाट पर ए बनारस मंच के तत्वावधान में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों काशीवासियों ने भाग लिया। सुबह की गंगा आरती और उगते सूरज के बीच लोगों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में गोरखा रेजीमेंट के सैकड़ों जवानों ने भी योग कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छोटे-बड़े, युवा और बुजुर्ग सभी योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करते नजर आए। इसके अलावा काशी के लगभग 75 घाटों पर सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीएचयू में जल-योग बना आकर्षण का केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के तरणताल में 75 छात्रों ने जल में योग और प्राणायाम का प्रदर्शन किया। योगाचार्यों ने बताया कि जल-योग में श्वास, ध्यान और योग मुद्राओं का समन्वय किया जाता है, जिससे गठिया, घुटने और कूल्हे की समस्याओं, चिंता, अवसाद तथा अन्य शारीरिक-मानसिक परेशानियों में लाभ मिलता है। डीएस रिसर्च सेंटर में योग शिविर गुरुधाम स्थित डीएस रिसर्च सेंटर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह छह से सात बजे तक चले कार्यक्रम में सेंटर के कर्मचारियों और विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान योग विशेषज्ञों ने नियमित योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। नमो घाट पर बच्चों ने दिखाया अद्भुत योग कौशल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमो घाट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने योग के विविध आसनों और अभ्यासों का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने सूर्य नमस्कार, कोर मसल्स को मजबूत करने वाले अभ्यास, बैकबेंड तथा इन्वर्जन जैसे कठिन योग आसनों का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के संतुलन, लचीलेपन और आत्मविश्वास की अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि नई पीढ़ी में योग के प्रति बढ़ती रुचि स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण का सकारात्मक संकेत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 100 करोड़ से बनेगा आधुनिक ISBT:विकास परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, देरी पर जताई नाराजगी
    Next Article
    कानपुर देहात में घने बादल छाए, गर्मी से राहत:ठंडी हवाएं चलीं, बादल छाने से लोगों ने जताई बारिश होने की संभवना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment