Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में घने बादल छाए, गर्मी से राहत:ठंडी हवाएं चलीं, बादल छाने से लोगों ने जताई बारिश होने की संभवना

    1 day ago

    2

    0

    कानपुर देहात में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि, बादलों छाने के कारण लोगों में बारिश होने की संभवना बरकरार है। सुबह करीब 8 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए और पूरा आसमान बादलों से ढका रहा। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने मौसम में आए इस बदलाव से राहत महसूस की। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निकले लोगों ने ठंडी हवाओं के बीच सुहावने मौसम का आनंद लिया। बादलों के लगातार छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से लोग मानसून की पहली अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बारिश होने से गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिलेगी। किसानों की नजरें भी आसमान पर टिकी हुई हैं। उनका कहना है कि समय पर बारिश होने से खरीफ फसलों की बुआई में तेजी आएगी और खेतों में पर्याप्त नमी उपलब्ध हो सकेगी, जो फसलों की बेहतर वृद्धि के लिए आवश्यक है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों में उम्मीद जगाई है। फिलहाल बादलों और ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बादलों की यह आवाजाही बारिश में बदलती है या नहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी योगमय:BHU में छात्रों ने किया जलयोग, नमो घाट पर बच्चों ने दिखाया अद्भुत योग कौशल
    Next Article
    गोरखपुर में जनगणना का पहला चरण पूरा:30 जून तक प्रगणक नहीं हटा सकेंगे मोबाइल से एप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment