Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंधी पुलिया से 2 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस कार्रवाई में एक साथी मौके से फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली के सुभाषनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 2 किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन और 620 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंधी पुलिया, सुभाषनगर के पास से सलीम अंसारी पुत्र गुलाम नवी को गिरफ्तार किया गया। सलीम करेली गांव, चौकी करगेना, थाना सुभाषनगर का निवासी है। बरामदगी के आधार पर सुभाषनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सलीम अंसारी ने बताया कि उसने अपने साथी मुशयद के साथ मिलकर अफीम एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार से खरीदी थी। वे दोनों इसे बेचने के लिए पंजाब जा रहे थे। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुशयद मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फरार आरोपी मुशयद की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल विनय कुमार और कांस्टेबल अंकित नागर की टीम शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में 940 वाहनों पर 11.86 लाख का जुर्माना:एसपी ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    मऊ में CDO ने की जनगणना 2027 की बैठक:प्रथम चरण में 'मकान सूचीकरण' और 'मकानों की गणना' पर दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment