Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में CDO ने की जनगणना 2027 की बैठक:प्रथम चरण में 'मकान सूचीकरण' और 'मकानों की गणना' पर दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना के प्रथम चरण के कार्यों की समय सारणी और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनगणना 2027 का काम दो विशेष चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 'स्व-गणना' प्रक्रिया शामिल है, जिसकी अवधि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान आम नागरिक निर्धारित पोर्टल https://se.census.gov.in या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी डिजिटल रूप में दर्ज कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद वासियों से इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने की अपील की। इसके बाद 'मकान सूचीकरण' एवं 'मकानों की गणना' का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण करेंगे। जिन नागरिकों ने स्व-गणना नहीं की होगी, उनका विवरण प्रगणकों द्वारा दर्ज किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करने और प्रगणकों के प्रशिक्षण को समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। प्रशासन ने समस्त जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण के लिए एक आधारभूत स्तंभ है। प्रशिक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार, जनगणना प्रभारी ओम कन्हैया यादव, मास्टर ट्रेनर मनोज एवं धनंजय सहित जनपद के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंधी पुलिया से 2 किलो अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार:पुलिस कार्रवाई में एक साथी मौके से फरार
    Next Article
    मिर्जापुर में भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव की बढ़त:विधायक ने 'ममता को भगाने वाला झालमुड़ी' बांटकर अनोखे अंदाज में खुशी जाहिर की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment