Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'अधूरे सबूतों से रिपोर्ट बनाई, हत्यारा छूट जाएगा':आलमबाग में की थी सास-ससुर की हत्या, पत्नी ने पुलिस विवेचना पर सवाल उठाए

    9 hours ago

    1

    0

    आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा में 2 जुलाई 2025 की रात एक सिरफिरे ने अपने सास-ससुर को चाकू से गोदकर मार डाला था। उसकी टीचर पत्नी अपने मां-बाप के साथ मायके में रह रही थी। वह चाहता था कि पत्नी उसके साथ रहे लेकिन पत्नी उसकी शराब की लत के चलते उसके पास नहीं जा रही थी। बहरहाल, अब पत्नी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही हैं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस ने अधूरे सबूतों के साथ रिपोर्ट लगा दी। इससे उसे हत्या के केस में छूट मिल जाएगी। वह छूट भी सकता है। विवेचक ने जल्दबाजी और लापरवाही में जांच की। महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नजरअंदाज किया। पहले पूरा मामला पढ़िए... लखनऊ में 2 जुलाई 2025 की रात दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी। उसने अपनी टीचर पत्नी के सामने ही दोनों का गला चाकू से काट दिया। रोज-रोज के झगड़े के चलते आरोपी की पत्नी मायके में रहती थी। दामाद बच्चे से मिलने के बहाने बैग में चाकू लेकर ससुराल पहुंचा। उसने शराब पी रखी थी। इस दौरान उसकी ससुर से कहासुनी हो गई। उसने ससुर का एक हाथ से मुंह दबाया और दूसरे हाथ से चाकू से गला काट दिया, तभी सास भी आ गई थी। बचाने के लिए दौड़ी तो उसने सास का भी गला काट दिया। दामाद निशातगंज की पांचवीं गली निवासी जगदीप उर्फ टिंकू सरदार है। पुलिस मामले की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब पढ़िए पीड़िता जो बोली... 'न मेरे फोन से रिकॉर्डिंग ली, न उसकी डिटेल निकाली' आरोपी की पत्नी पूनम ने मामले की विवेचना के बाद 7 अगस्त 2025 को पूरक आरोप पत्र दाखिल किया गया। जिस पर न्यायालय ने संज्ञान भी ले लिया। आरोप पत्र की केस डायरी में यह लिखा है कि 24 जुलाई 2025 को अभियुक्त के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सीज कर थाना आलमबाग के मालखाने में जमा किए गए। इसके बाद विवेचक ने कोर्ट में उपस्थित होकर पत्र दाखिल किया। जिसमें बताया गया कि प्रार्थिनी (आरोपी की पत्नी) की ओर से दिए गए सबूत एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कौन-सा साक्ष्य भेजा गया। आरोप है कि हत्या की वीडियो रिकॉर्डिंग, जो प्रार्थिनी के मोबाइल फोन में मौजूद थीस उसे एफएसएल जांच के लिए नहीं भेजा गया। वहीं, प्रार्थिनी का मोबाइल फोन अब भी उनके ही कब्जे में है। पूनम ने यह भी आरोप लगाया कि विवेचक ने आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकालने का कोई प्रयास नहीं किया, न ही हत्या से जुड़े अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सीज कर जांच की गई। शपथपत्र में कहा गया है कि अभियुक्त और उसके परिजनों के बीच हुई बातचीत में कई बार हत्या की बात सामने आई है, जिससे घटना के पूर्व नियोजित होने की आशंका जताई गई है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना इसके अलावा आरोपी का मोबाइल घटना के बाद कुछ दिनों तक उसकी मां के कब्जे में रहने की बात कही गई है। जिससे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से छेड़छाड़ और डेटा डिलीट किए जाने की संभावना जताई गई है। आरोप है कि विवेचक ने ऐसे हालात में भी मोबाइल को एफएसएल जांच के लिए नहीं भेजा। इन आरोप के आधार पर पूनम ने मांग की कि आगे की विवेचना पुलिस अधीक्षक स्तर से नीचे के अधिकारी से न कराई जाए। इससे आरोपी को सख्त सजा मिल सकेगी। पीड़िता ने अपने बयान में बताया था मेरे पति कोई काम नहीं करते हैं। नशे के आदी हैं। मेरे पति शादी के बाद से ही मुझे हमेशा परेशान करते थे। महिला आयोग भी की थी शिकायत अपने पति के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत की थी। इसमें हम दोनों के बीच मध्यस्थता चल रही है। घटना वाले दिन भी आयोग ने मुझे और मेरे पति को बुलाया गया था। आयोग में उपस्थित हुई लेकिन मेरे पति आयोग में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद शाम करीब 7 बजे मेरे पति ने मुझे फोन किया और मेरे घर आने की बात कह रहे थे कि आज तुम्हारे मां-बाप को मार ही देंगे। हम दोनों के साथ रहने में यही लोग बाधा बन रहे हैं। मेरे पति आवाज से नशे में लग रहे थे इसलिए उनको अपने घर आने से मना कर दिया। कहा कि सुबह फ्रेश मूड में आना, फिर भी मेरा पति 2 जुलाई को रात 8.40 पर मेरे घर आया और मेरे माता पिता से झगड़ा करने लगा। मैं बीच-बचाव कर रही थी तभी मेरे पति ने अपने बैग से एक चाकू निकालकर पहले मेरे पिता अनंतराम पर ताबड़तोड़ वार किया। मौके पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। फिर मेरी मां आशा देवी पर चाकू से हमला कर किया। मेरे माता-पिता दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। मेरे चिल्लाने पर मेरे किरायेदार धर्मशीला देवी पत्नी ध्रुव शंकर यादव, सीमा यादव पत्नी अनिल यादव और मोहल्ले के लोग आ गए। मारकर भागते हुए सबने देखा। माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां पर डाक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के इस बयान के आधार पर चार्जशीट लगा दी, जबकि अन्य साक्ष्य को शामिल नहीं किया। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए... ग्राउंड रिपोर्ट - लखनऊ में सास-ससुर की आखिरी चीख का AUDIO : दामाद ने चाकू से काटा-गोदा, चीखती रही पत्नी; बोला- बुला लो पुलिस​​​​​​​ लखनऊ में दामाद ने सास-ससुर की हत्या कर दी थी। दामाद ने चाकू से गला काटने के बाद ससुर के सीने को 8 बार चीरा। सास उन्हें बचाने आई तो उनका भी गला काट दिया। छाती पर 6 वार किए। आरोपी की पत्नी को पहले से इस घटना की आशंका थी। जिस वजह से उसने मोबाइल फोन पर पहले ही रिकॉर्डिंग ऑन कर ली थी।​​​​​​​ (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में लोडर की टक्कर, युवक की मौत:गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा, चालक फरार
    Next Article
    गाजियाबाद में आज और कल वाहनों का डायवर्जन:महाशिवरात्रि पर कई रूट बंद, बसें और छोटे वाहन भी प्रतिबंधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment