Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग, VIDEO:एक घंटे बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक खाली प्लॉट में खड़ी चार पहिया गाड़ी में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग पर स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना में 2015 मॉडल की गाड़ी को लगभग 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना संभल जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र की उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला कोटला में हुई। मोहम्मद रफीक पुत्र अब्दुल हमीद अपनी हुंडई एक्सेंट गाड़ी खाली प्लॉट में खड़ी कर संभल शहर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोपहर के समय गाड़ी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे पहले हल्का धुआं निकलने लगा। शुरुआत में किसी का ध्यान नहीं गया, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर लोगों ने शोर मचाया। दमकल विभाग को सूचना देने में देरी हुई, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने खुद ही पानी डालकर लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। गाड़ी मालिक रफीक ने बताया कि उनकी 2015 मॉडल की गाड़ी का इंजन पूरी तरह जल गया है और उन्हें 2 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि खाली जगह पर खड़ी गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई, लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी थी। गाड़ी मालिक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, और प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बच्चा तार में उलझकर गिरा, मौत:बुटवल पावर ग्रिड लाइन खींचते समय हादसा
    Next Article
    मंदबुद्धि बालक को वरुणनदी से बचाया:पुलिस ने सोशल मीडिया से पहचान कर परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment