Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत:गोंडा में रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, इलाज करवाने जा रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मनकापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई यह घटना मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी छोर पर हुई है। महिला रेलवे लाइन पार कर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जा रही थी तभी हादसा हो गया। मृतका की पहचान मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के समसापुर स्थित तिवारी पुरवा निवासी 35 वर्षीय अर्चना तिवारी पत्नी सुरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। अर्चना गोंडा में इलाज कराने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रही थीं। लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाया और उसकी पहचान करने का प्रयास किया। महिला के बैग से आधार कार्ड, ट्रेन का टिकट और मोबाइल फोन मिला, जिससे उसकी पहचान अर्चना तिवारी के रूप में हुई। बाद में, मृतका के देवर संजीव तिवारी ने शव की पहचान की और पोस्टमार्टम तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी चौकी में लिखित शिकायत दी। परिजनों और मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि अर्चना कल भी अपनी मां के साथ इलाज कराने गोंडा गई थीं। आज भी वह इलाज कराने की बात कहकर गांव के एक लड़के के साथ मनकापुर गई थीं। परिवार के राकेश तिवारी ने बताया कि मृतका के पति सुरेंद्र तिवारी रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि ससुर कानपुर में हैं। अर्चना अपने एक बेटे और बेटी के साथ घर पर रहती थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में यूट्यूबरों ने छात्र को किडनैप किया:2 लाख की फिरौती मांगी; पकड़े गए तो कान पकड़कर माफी मांगी, बोले- दोबारा नहीं करेंगे
    Next Article
    KGMU में सर्जरी विभाग ने 25738 सर्जिकल ऑपरेशन किए:OPD मरीज 67438 हुए, स्थापना दिवस पर देश-दुनिया के डॉक्टर जुटेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment