Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता फारूक हत्याकांड में वकीलों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:रामपुर में इंस्पेक्टर हटाने, अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर में अधिवक्ता फारूक की हत्या के बाद बार एसोसिएशन में गहरा आक्रोश है। वकीलों ने पहले शोकसभा की, फिर सैकड़ों की संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को हटाने, घटना से जुड़े वीडियो डिलीट कराने के आरोपों की जांच और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने मीडिया से बात करते हुए सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को तत्काल हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से संबंधित एक वीडियो डिलीट कराया गया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। लोधी ने जिला पंचायत कार्यालय में तैनात अपर मुख्य अधिकारी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। उनका आरोप है कि एक कर्मचारी रिवॉल्वर लेकर कार्यालय में मौजूद था और पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका संदिग्ध है। बार एसोसिएशन के महासचिव ने आरोपियों की संपत्तियों की जांच और "बुलडोजर कार्रवाई" जैसी सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दोषियों को कानून का स्पष्ट संदेश मिलेगा। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि वे एक पांच सदस्यीय समिति गठित कर पुलिस को सौंपें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और विधिक आधार पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे जिला पंचायत कार्यालय में हुई थी। बाबू असगर अली और मृतक अधिवक्ता की महिला लिपिक के बीच कहासुनी हुई। महिला द्वारा अपने पति अधिवक्ता फारूक को बुलाने के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि असगर अली ने फारूक को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में असगर भी घायल हुआ। परिजनों का दावा है कि उसने खुद को बचाने के लिए स्वयं को चोट पहुंचाई। पुलिस ने असगर अली और अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेत में काम कर रही महिला की गला रेतकर हत्या:खाना लेकर पहुंचे बच्चों ने देखा मां का शव, गर्दन पर गहरे घाव
    Next Article
    जालौन में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:रॉन्ग साइड, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर चलेगा विशेष अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment