Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:रॉन्ग साइड, ओवरस्पीडिंग और ड्रिंक एंड ड्राइविंग पर चलेगा विशेष अभियान

    10 hours ago

    1

    0

    जालौन में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अतिरिक्त, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइविंग, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग न करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में वाहन मालिक और अभिभावक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया। स्कूल वाहनों की फिटनेस, चालक-परिचालक का सत्यापन, संपर्क विवरण, रोड रिफ्लेक्टर और अन्य सुरक्षा मानकों की नियमित जांच अनिवार्य की गई है। रोड रिफ्लेक्टर न होने पर पहली बार 10 हजार रुपये, दूसरी बार 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि तीसरी बार चालक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी। नगर क्षेत्र में अवैध कट बंद कराने और अतिक्रमण हटाने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। एनएच-27 पर धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राठ रोड ओवरब्रिज के आगे रोटरी चौराहे का आगणन शीघ्र तैयार करने को भी कहा गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता फारूक हत्याकांड में वकीलों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन:रामपुर में इंस्पेक्टर हटाने, अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग
    Next Article
    मेरठ: शादी वाले मंडप में होगी महापंचायत:जहां आकांक्षा और शहबाज की शादी होनी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment